फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   करवाचौथ का पर्व आज, महिलाओं ने की तैयारियां

करवाचौथ का पर्व आज, महिलाओं ने की तैयारियां

Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ का पर्व आज, महिलाओं ने की तैयारियां
बागपत। जिलेभर में आज करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसके पूर्व महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी। बाजारों में सामानों की खरीदारी की। ब्यूटीपार्लरों में फेशियल कराया गया। हाथों में मेहंदी लगवाई। पर्व के चलते बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन

करवाचौथ का त्योहार पति और पत्नी के बीच प्रेम का रिश्ता मजबूत करता है। महिलाएं पतियों के लिए व्रत रखकर दीर्घायु की कामनाएं करती हैं। शुक्रवार को महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगवाई और फेशियल कराया। करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखेंगी। शाम की पूजा के लिए महिलाएं खासतौर पर तैयार होती हैं। पं. राजकुमार शास्त्री ने बताया कि व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचंद्र गणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चंद्रमा को अर्ध्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। वर्तमान समय में करवाचौथ व्रतोत्सव ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार में प्रचलित प्रथा के अनुसार मनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed