फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृषक मेले में कम संख्या पर डीएम ने दो अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

कृषक मेले में कम संख्या पर डीएम ने दो अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
कृषक मेले में कम संख्या पर डीएम ने दो अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
बागपत। गत दिनों कलक्ट्रेेट में हुए कृषक मेले में कृषकों की संख्या कम मिलने पर डीएम ने उप निदेशक उद्यान-जिला उद्यान अधिकारी और उप कृषि निदेशक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

कृषकों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाई गई थी। इसमें 300 किसानों के बैठने की व्यवस्था थी। मेले में काफी संख्या में कृषकों की संख्या कम रही है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने उप निदेशक उद्यान और जिला उद्यान अधिकारी को नोटिस जारी किया बताया कि उनका दायित्व था कि वह स्वयं उपस्थित रहकर कार्यशाला का आयोजन कराते, लेकिन कार्यशाला में उपस्थित नहीं हुए। पांच माह से न तो सीडीओ से कोई सम्पर्क किया गया और न ही उनके कार्यालय से। यह स्थिति अंत्यत असंतोषजनक है। नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देंगे। इसी संबंध में उप कृषि निदेशक को भी नोटिस दिया गया है। कहा कि मेले की किसी भी तरह का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। उनका नियंत्रण कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा एवं उद्यान विभाग पर है। उनके द्वारा कोई रुचि नहीं ली गई, जिससे जनपद की छवि धूमिल हुई है। जिसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी है। स्पष्टीकरण दें की इस कार्य के लिए क्यों न आपके विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को अवगत करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed