फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा ने किसान को फसल का उचित मूल्य दिलाया

भाजपा ने किसान को फसल का उचित मूल्य दिलाया

Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किसान को फसल का उचित मूल्य दिलाया
बड़ौत (बागपत)। भाजपा के प्रदेश मंत्री और जनपद बागपत के प्रभारी वाई पी सिंह ने बताया कि मोदी सरकार और योगी सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बंद पड़ी मिलों को चालू करा कर किसान हित में काम किया साथ ही किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा की बैठक शनिवार को पालिका परिसर में हुई। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह और उनकी कार्यकारिणी का परिचय हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जनपद बागपत के प्रभारी वाई पी सिंह ने बताया केंद्र सरकार ने किसानों को सशक्त करने के बहुत सारे निर्णय लिए है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की बंद पड़ी यूरिया फैक्ट्रियों को चालू करा कर उन्हें कोटीन कराया, फसल बीमा, गन्ने का समय से पेमेंट, मिट्टी की जांच आदि किसान हित में कार्य किए।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने किसान मोर्चा की नई कमेटी को बधाई दी और साथ ही कहा कि वह किसान हित में कार्य करें। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि बागपत जनपद के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह के अथक प्रयासों से जनपद के विकास का नया मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसमें भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सिंह राठी, जिला विस्तारक नितिन शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र राठी, प्रमोद कुमार, कांशीराम सिंह, राहुल शर्मा, महामंत्री ठा. पदम सिंह, दीपक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed