{"_id":"5b6754f64f1c1b54638b69a9","slug":"41533498614-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधों पर कांवड़ और पैरों में घुंघरू की झंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधों पर कांवड़ और पैरों में घुंघरू की झंकार
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पग घुंघरू बांध चल पड़े हैं आस्था की डगर पर। मन और मंदिर में जली है भक्ति की अखंड जोत। कंधों पर कांवड़ और पांव मेें घुंघरू की झंकार कांवड़ यात्रा को संगीतमय बना रहे है। सुर-ताल का ऐसा संगम बन रहा है कि मन भावन श्रावण माह हो रहा है।
जितना सुंदर और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के डग भरने का अंदाज है, उतना ही सुंदर उनके पांव मेें बंधे घुंघरूओं से निकलता संगीत भी। कांवड़िया पंक्तिबद्ध होकर डग भर रहे हैं, तो उनके पैरों पर बंधे घुंघरू छन-छन-छन की झंकार मधुर संगीत पैदा कर रहे हैं। यह संगीत किसी मास्टर किसी मास्टर के अनेकों वाद्यों में पिरोये संगीत को भी मात दे रहा है। एकदम अद्भुत अलौकिक। बीच-बीच मेें कांवड़ियों की बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे हैं, जो इसे और भी अद्भुत बना रहे हैं। इसे संगीन ने सब कुछ शिवमय कर दिया है।