{"_id":"5b6354b04f1c1bb24b8b681b","slug":"41533236400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय से मलबा उठाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली के लिखित आश्वासन पर समाप्त की। 10 अगस्त तक हर हाल में मलबा उठाने का आश्वासन दिया।
कान्हड़ गांव में तीन साल से परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में पड़े मलबे को उठाने की मांग को लेकर चरण सिंह व सरदार सिंह अपने परिवार के साथ बुधवार को गांव में भूख हड़ताल बैठे। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लिखित में आश्वासन दिया कि 10 अगस्त तक हर हाल में मलबे को उठा दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मलबा नहीं उठाया तो वे फिर से धरने पर बैठ जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने चरण सिंह व सरदार सिंह को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस मौके पर सत्येंद्र पंवार, सनोज पंवार, सूर्य प्रकाश, रविंद्र कुमार, नीटू कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, मांगेराम, सुरेंद्र, इंद्रजीत, राज सिंह, बीरमति, सुरेशो, राजवती, करतारी आदि रहे।