{"_id":"5b63548c4f1c1bc6508b8475","slug":"41533236364-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलाना के जंगल में तीन शावकों के साथ देखे दो तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलाना के जंगल में तीन शावकों के साथ देखे दो तेंदुए
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मिलाना गांव के जंगल में तीन शावकों के साथ दो तेंदुए देखे जाने से दहशत फैल गई। किसानों ने सूचना वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग की टीम नहीं आई। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। गांव में ऐलान करा दिया गया है कि जंगल में तेंदुआ दिखा है।
मिलाना गांव निवासी इलियास पुत्र फते सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से तीन शावकों के साथ दो तेंदुए निकल कर बाहर आए। तेंदुओं को देखकर किसान भयभीत हो गया। किसान ने जंगल से गांव की तरफ दौड़ लगा दी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड़ लग गई। किसान ने जंगल में तेंदुए होने की जानकारी ली। काफी संख्या में किसान लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुए नहीं दिखे। किसानों ने वन विभाग को तेंदुओं की जानकारी दी। वन विभाग की टीम नहीं पहुंचे। गांव में ऐलान कराया गया है कि जंगल में तेंदुए आ गए है। कोई भी अकेला जंगल की तरफ न जाए। तेंदुओं की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई है। नुरू इलाही, जहीद, तासिब, याकूब, महताब, कुर्बान आदि ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की।