फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पॉलीथिन विरोधी जागरूकता रैली निकाली

पॉलीथिन विरोधी जागरूकता रैली निकाली

Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन विरोधी जागरूकता रैली निकाली
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों से पॉलीथिन विरोधी जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। बाद में कॉलेज परिसर मेें रैली के समापन जहां छात्र-छात्राओं को थैले बांटे, वहीं पॉलीथिन को आग के हवाले कर पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
रैली का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कॉलेज परिसर से किया। रैली नगर की अमीनगर सराय रोड, दिल्ली रोड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बिनौली रोड, रेलवे रोड, गुराना रोड व बड़का रोड से होते कॉलेज परिसर में हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने का नारे लगा रहे थे। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग मानव जीवन के लिए खतरनाक है। उन्होंने जनपद को पॉलीथिन मुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प दिलाया और सैकड़ों छात्र-छात्राओं को थैले बांटे। अंत में छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पॉलीथिन की होली जलाकर पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प दोहराया। इसमें प्राची, खुशी, सपना, प्रिया, प्रतिभा, पूजा, निकेता, रश्मि, अपूर्वा का योगदान रहा।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल मेें मंगलवार को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए रैली का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कोर्डिनेटर रूपाली सैनी के नेतृत्व में बच्चों ने स्कूल परिसर मेें रैली निकाली और समाज व देश को पॉलीथिन मुक्त कराने का आह्वान किया। इसमें ओमप्रकाश शर्मा, तृप्ता, पूजा गोयल, इशिका जैन, कविता, नूपूर, राधा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed