{"_id":"5b5787ba4f1c1bac7d8b493a","slug":"41532463034-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने निर्माण कार्य को बताया अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने निर्माण कार्य को बताया अवैध
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड गांधी रोड के रास्ते के चल रहे विवाद में कॉलेज प्रबंध समिति व दिगंबर जैन समाज समिति के पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने इस निर्माण कार्य को अवैध बताया है।
दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत गांधी रोड पर मान स्तंभ परिसर के बराबर में गली का दिगंबर जैन समाज समिति के पदाधिकारियों ने निर्माण शुरू कराया था, जिसकी शिकायत दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने एसडीएम को की थी तो निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। प्राचार्य ने बताया कि गली से पूर्व मेें महाविद्यालय के गार्डन का रास्ता था, गली मेें सोसायटी का कार्यालय था और सिंडिकेट बैंक की शाखा भी थी। जिस पर दिगंबर जैन समाज समिति ने निर्माण शुरू कर दिया था। एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए दोनों पक्षों को अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने अपना पक्ष देने के निर्देश दिए थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने निर्णय दिया है कि यह निर्माण कार्य शांति व कानूनी दृष्टि से अवैध है। यदि दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की भूमि पर प्राचार्य व प्रबंध समिति की अनुमति के बिना निर्माण कराया जा रहा है तो वह अवैध होगा। इसके बाद कानूनगो और पुलिस निर्माण कार्य रुकवाने पहुंची तो दिगंबर जैन समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और अवैध निर्माण नहीं हटाने दिया। इससे दोनों पक्षों मेेें तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
वहीं दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन व मंत्री अतुल जैन का कहना था कि एसडीएम द्वारा लिया गया निर्णय सही नहीं है।