{"_id":"5b37db484f1c1b603c8b6395","slug":"41530387272-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमए खिलाफ बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमए खिलाफ बैठी जांच
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत के एएमए (अपर मुख्य अधिकारी) रहे उज्ज्वल अंबेश के खिलाफ विभाग की धनराशि का दुरुपयोग करने के मामले में सीडीओ ने जांच बैठा दी है। जांच की जिम्मेदारी डीडीओ को दी।
जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि बागपत शहर के भजन बिहार मोहल्ला निवासी विनोद शर्मा ने सीडीओ से शिकायत की तत्कालीन एएमए उज्ज्वल अंबेश ने कार्यकाल के दौरान अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। प्राइवेट गाड़ी हायर की गई और उसमें अपने निजी कार्य करने पर सरकारी खजाने से पेट्रोल डलवाया । डीडीओ ने बताया कि शिकायत करने के बाद उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को नोटिस जारी किया। उन्होंने कई बिंदुओं पर अभिलेख मांगे। इसमें उज्ज्वल अंबेश के कार्यकाल में गाड़ी किस शासनादेश के अंतर्गत हायर की गई, हायर करने की क्या-क्या शर्तथी, वाहन उनके कार्यकाल में कितने किलोमीटर चला, कितना ऑयल वाहन में डलवाया, कितनी धनराशि का भुगतान ऑयल के लिए किया और किराये का किस-किस तारीख में किस-किस को भुगतान किया। उन्होंने इसकी माहवार विवरण संबंधित कार्यालय सहायक से बयान सहित अभिलेख और आख्या, वाहन की पत्रावली एवं लॉग बुक भी जांच के लिए प्रस्तुत करेंगे।