{"_id":"5b22c9c24f1c1b2b428b4e57","slug":"41529006530-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अवर अभियंता को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अवर अभियंता को बनाया बंधक
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
निरपुड़ा बिजलीघर में दो माह से खपराना फीडर की मशीन खराब पड़ी है। इससे नाराज किसानों ने अवर अभियंता को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने जेई को बंधन मुक्त किया।
बृहस्पतिवार को सतेंद्र राणा के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान निरपुड़ा बिजलीघर पहुंचा और वहां मौजूद अवर अभियंता रविंद्र कुमार को बंधक बना लिया। किसानों ने कहा खपराना फीडर की मशीन दो माह से खराब है। इस कारण लोई फीडर से खपराना फीडर को विद्युत सप्लाई दी जा रही है। इससे दोनों फीडर ओवर लोड है। 4 से 5 घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल पा रही है। बिजलीघर में नई मशीन रखी हुई है, लेकिन फिर भी खपराना फीडर की मशीन नहीं बदली जा रही है। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही फीडर की मशीन को बदलवा दिया जाएगा। इस पर किसानों ने दो घंटे बाद अवर अभियंता को बंधन मुक्त किया। इसमें गौरव राणा, सोनू, सुरेश, बिन्नू, मजलूल, वीरपाल, चंद्रपाल, सोहन पाल, भीम, रणपाल, कर्ण आदि रहे।