{"_id":"5b119fad4f1c1ba86e8b5cfc","slug":"41527881645-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में अंग्रेजी बोलने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में अंग्रेजी बोलने के टिप्स दिए
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सैफिया इंग्लिश इंस्टीट्यूट मेें कार्यशाला का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी बोलने और समझने के टिप्स दिए।
शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर जाहिद सैफी और मुख्य अतिथि अभय खोखर ने किया। जाहिद सैफी ने बताया कि अंग्रेजी बोलना और समझना बहुत ही आसान है। बस इसके लिए आपको ध्यान से समझने और मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभय खोखर एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अंग्रेजी और हिंदी भाषा के शब्दों और वाक्यों को रिवर्स बोल सकते हैं। डिस्कवरी चैनल में प्रसारित कार्यक्रम में अभय खोखर अपनी काबिलियत के चलते लोगों को आश्चर्य चकित कर चुके हैं। अभय खोखर ने कहा कि किसी भी भाषा को बोलना और समझना, उस समय तक कठिन है, जब तक आपके मन में भाषाओं को न सीखने का डर बना रहता है। कोई भी कार्य कठिन नहीं है, बस इरादा पक्का होना चाहिए और हमें मन मेें ठान लेना चाहिए कि मुझे यह करना है। उन्होंने कार्यशाला मेें शामिल छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी सहित हिंदी भाषा को सही ढंग से बोलने और समझने के टिप्स दिए और दोनों भाषाओं में तेज गति से रिवर्स बोलकर आश्चर्य चकित कर दिया। इसमें नकुल तोमर, अंजलि बंसल, ममता, नीतू, विधि जैन, सोमिया, शिवानी, रेणू, मनीषा सरोहा, दिव्या सिंह, प्रिया का योगदान रहा।