फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देखिए, बेसिक शिक्षा का हाल, स्कूलों में न बच्चे मिले और न शिक्षक

देखिए, बेसिक शिक्षा का हाल, स्कूलों में न बच्चे मिले और न शिक्षक

Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
देखिए, बेसिक शिक्षा का हाल, स्कूलों में न बच्चे मिले और न शिक्षक
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें बच्चों की उपस्थिति कम रही। शिक्षक स्कूल से बाहर घूमते मिले। कुछ देरी से पहुंचे। अगस्त 2017 से अनुपस्थित चल रही शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति के लिए निर्देश दिए। वहीं अनुपस्थित रहने वाले एक शिक्षिका का वेतन रोका।
विज्ञापन

बीएसए योगराज सिंह ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ सबसे पहले खुब्बीपुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर पंजीकृत 411 बच्चों में से 51 ही उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका के देरी से पहुंचने पर चेतावनी दी। निवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय में 11 अध्यापकों के सापेक्ष सात अध्यापक उपस्थित मिले। 432 बच्चों में से 99 उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका से बच्चों की कम संख्या मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। फैज्जुलापुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक-दो में यहां पर छात्रों का पंजीकरण कम मिले। दोनों विद्यालयों को एक करने के निर्देश दिए। नैथला के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विद्यालय से बाहर घूम रहे थे। जानकारी मिलने पर पता चला दो ही घंटे पढ़ाए जाते हैं। शैक्षिक स्तर ठीक नहीं पाया । जर्जर भवन में बच्चों को न पढ़ाने के निर्देश दिए। लधवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय में मेडिकल अवकाश पर रहने के कारण सहायक अध्यापिका का अवकाश रहने तक वेतन स्थगित करने के निर्देश बीईओ को दिए। पर्चे और दवा की जांच सीएमओ से कराने के निर्देश दिए। महावतपुर में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोका गया। इसी गांव अंग्रेजी माध्यम के स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें यहां पर जर्जर कक्ष में बच्चों ने न पढ़ाने के निर्देश दिए। हिसावदा में अगस्त 2017 से एक शिक्षक अनुपस्थित चल रही है। इसका सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। मवीकलां गांव में शिक्षिका गैरहाजिर मिली, सांकरौद गांव में शिक्षिका देरी से पहुंची। बीएसए ने वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed