फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1400 खाते पड़े है बंद, कैसे परवान चढ़ेगी डीबीटी योजना

1400 खाते पड़े है बंद, कैसे परवान चढ़ेगी डीबीटी योजना

Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
1400 खाते पड़े है बंद, कैसे परवान चढ़ेगी डीबीटी योजना
बागपत। डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) योजना परवान नहीं चढ़ती दिखाई दे रही है। अब 1400 खाते ऐसे हैं, जिनमें लेन-देन नहीं हो रहा है। जिस कारण उनके खाते में धनराशि ट्रांसफार्मर करने में परेशानी होगी। आधार से बैंक खाते लिंक न होने के कारण भी समस्या है।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील का चयन डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) योजना के लिए चयन हुआ । इसके माध्यम से राशन कार्ड धारकों के खाते में वर्तमान दर पर गेहूं, चावल, मिट्टी का तेल की धनराशि सीधे खाते में जाएगी। योजना परवान नहीं चढ़ रही है। लोगों ने बैंक खाते आधार से लिंक नहीं कराए है। काफी मात्रा में उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं थे। इसका जिला आपूर्ति विभाग ने समाधान कराया। अब समस्या खाते में लेन-देन न होने की खड़ी हो गई है। 1400 लोगों ऐसे खाता संख्या अप लोड कराए हैं, इसमें काफी समय से लेन-देन नहीं हुआ है। इस कारण खाते बंद हो गए हैं। जब तक खातों में ट्रांजेक्शन नहीं होगी, तब तक धनराशि नहीं डाली जा सकती है। लगातार लोगों को इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है, लेकिन कोई भी खाते में लेन-देन करने को तैयार नहीं है। लोगों की लापरवाही के डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) अधिकारी भी बेबस हो गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि 1400 खाते में ट्रांजक्शन न होने के कारण बंद हो गए है। लोगों से खाते में लेन-देन के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अभी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जल्द करेंगे मुख्यमंत्री डीबीटी योजना की समीक्षा
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि डीबीटी योजना के संचालन के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में अफसर इसकी समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द मुख्यमंत्री भी इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed