{"_id":"5af73eee4f1c1bd4408b4cb2","slug":"41526152942-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 20 मिनट ही हो रही पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 20 मिनट ही हो रही पेयजल आपूर्ति
Updated Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ले में अब पानी कम आने की समस्या है। 15 से 20 मिनट तक ही घरों में पानी पहुंच रहा है। बार-बार समस्या उठाने के बावजूद अब तक इस समस्या को सही निदान नहीं हो पाया हे।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले इस मोहल्ले में तीन से चार घंटे पेयजल आपूर्ति होती थी। लेकिन अब यह आपूर्ति महज 15 से 20 मिनट तक सिमट गई है। क्षेत्र की महिलाओं ने नगर पालिका से इसका समाधान कराने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी नगर पालिका में हंगामा किया जा चुका है।
पूर्व सभासद नरेंद्र राणा, ओमपाल, विनोद, भगवंत, पंकज, विनीत ने नगर पालिका से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि नगर पालिका ईओ को समस्या के समाधान कराने के निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को पानी की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
पुराना कस्बा की देशराज मोहल्ला निवासी राकेश देवी ने कहा कि पर्याप्त पानी न आने के कारण नहाने से लेकर घर के अन्य कामकाज करने में परेशानी आ रही हैं। माया देवी ने कहा पालिका में जब हंगामा किया तब तो उनकी पानी की समस्या दूर हुई थी, लेकिन अब ये समस्या पैदा हो गई । इसके लिए अफसरों से मिलेंगे। लता देवी ने कहा कि यह समस्या दूर करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की । इस पर कोई ध्यान नहीं है। इसकी शिकायत कराएंगे। सरोज ने कहा कि कम पानी आने से घर के ही कार्य पूरे नहीं हो रहे है, बाहर का तो तब पूरा करेंगे। नगर पालिका को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए।