{"_id":"5adce4ce4f1c1bc03d8b47e1","slug":"41524425934-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 53 वाद का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 53 वाद का हुआ निस्तारण
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
उप्र विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधि सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बागपत न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर 53 वाद निस्तारित किए गए।
लोक अदालत का उद्घाटन सेशन खंड बागपत के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने किया। सुलह-समझौते के आधार पर सात मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को 2.57 लाख रुपये दिलाए गए। 20 पारिवारिक वादों का निस्तारण व 27 विद्युत अधिनियम के वाद और लघु प्रकृति के वाद निस्तारित करते हुए धनराशि 1,72,210 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर लोक अदालत का आयोजन कर 1701 राजस्व वाद निस्तारित किए गए। अध्यक्षता जिला जज उपेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी रमेश चंद, समरपाल सिंह बालियान, डॉ. मनु कालिया, शक्तिपुत्र तोमर, विपिन कुमार, आबिद शमीम, खुश्तर दानिश, निशांत मान, प्रेम प्रकाश जयसवाल, किरण गौड, डॉ. लकी आदि मौजूद रहे।