{"_id":"5abbf10c4f1c1be8298b46df","slug":"41522266380-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली के लोग तालाब में कूड़ा डालने के विरोध में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली के लोग तालाब में कूड़ा डालने के विरोध में उतरे
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत नगर पालिका के कूड़े को बावली गांव के लाधी वाले तालाब में डालने पर गांव वालों ने हंगामा किया और कूड़ा डालने पहुंची गाड़ी के आगे लेट गए। ग्रामीणों ने कहा किसी भी हाल में पालिका को गांव में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।
बावली गांव के पास पेट्रोल पंप के पीछे 25 बीघा में लोधी वाला तालाब है और वही पर कुम्हारों की जमीन भी है। जहां से वे मिट्टी लेकर मिट्टी के बर्तन बनाते हैं। वहीं गांव के लोग भी तालाब की मिट्टी अपनी छतों पर डालते हैं। हाल में बड़ौत नगर पालिका नगर में निकलने वाले कूड़े को बावली गांव के लाधी वाले तालाब में डालना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर बावली गांव के ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया और वे काफी संख्या में वहां पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसी दौरान नगर पालिका की गाड़ी कूड़ा लेकर गांव में पहुंची तो ग्रामीण उसके आगे लेट गए । ग्रामीणों ने कहा कि चाहे वे मर जाए पर कूड़ा यहां डालने नहीं देंगे। विरोध के चलते गाड़ी को बैरंग वहां से लौटना पड़ा। इस मौके पर कमला, गोलू, अशोक , नरसिंह, विष्णु, मनोज, सत्यवीर, सतीश, इंद्रपाल आदि रहे।