{"_id":"5a81e8a54f1c1b05738b7070","slug":"41518463141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस शुरू नहीं कराया तो धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस शुरू नहीं कराया तो धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सपा और बसपा शासन में आयोजित होने वाले किसान दिवस को जिले में बंद कर दिया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम से हस्तक्षेप कर दोबारा किसान दिवस शुरू कराने की मांग की।
सोमवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि जिले में सपा और बसपा शासन में किसान दिवस आयोजित होता था। इसमें किसान और अधिकारी मौजूद रहते थे। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता था। अधिकारियों के माध्यम से ही किसानों की शिकायतों का समाधान होता है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र किसान दिवस बहाल नहीं किया गया तो किसान यूनियन आंदोलन करेगी। उधर, डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा इसके विषय में कोई शासनादेश नहीं है. इसलिए बैठक को स्थानीय स्तर पर बंद कराया गया है। इसमें ब्रह्म सिंह, महाराम प्रधान, महेश, विनोद, योगेश शर्मा, जोगेंद्र, प्रदीप, राजेंद्र आदि रहे।