{"_id":"5a6a35524f1c1b8e268b6667","slug":"41516909906-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूठड़ में ट्रांसफार्मर फूंकने से दर्जनों मकान अधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूठड़ में ट्रांसफार्मर फूंकने से दर्जनों मकान अधेरे में
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पूठड़ गांव के लोगों ने कहा गांव के ही शिव मंदिर के पास रखे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिन पहले फूंका था। इससे सैकड़ों घरों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। कुछ लोग दूसरे ट्रांसफार्मर की लाइन पर कटिया डाल रहे हैं। जबकि करीब 30 मकानों की पांचवें दिन भी विद्युत सप्लाई ठप है। इससे क्षेत्र में लघु उद्योग धंधे भी ठप पड़े हैं । पानी की समस्या है। पशुओं के लिए चारा भी नहीं कट पा रहा है। इससे सैकड़ों परिवार परेशान हैं। उन्होंने एक्सईएन से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इसमें राज कुमार, नितिन, सुंदर, मनोज, विपिन, ओमवीर, मुकेश, मनवीर, दीपक, सिंटू आदि रहे।
डेढ़ माह से कार्यालय से गायब है कर्मचारी
बागपत। उप कृषि निदेशक कार्यालय का कर्मचारी मुरली निवासी मचकोली (बुलंदशहर) आठ दिसंबर 2017 से बगैर किसी अवकाश और प्रार्थना पत्र दिए कार्यालय से गायब है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने नोटिस जारी कर कहा कि यदि कर्मचारी मुरली तत्काल अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मनरेगा में नहीं दिया जा रहा रोजगार
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चौहल्दा गांव के दिनेश कुमार और गुलाब सिंह ने कहा उनके द्वारा मनरेगा के तहत रोजगार की मांग की, इसके लिए अफसरों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उनको रोजगार नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में उनको नियमानुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। दोनों ने सीडीओ से शिकायत कर रोजगार दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
जाट सभा ने शोकसभा की
बागपत। जिला जाट महासभा के पूर्व महासचिव डॉ. जगवीर सिंह का दो दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था। सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शोकसभा की। इसमें सभा के जगपाल सिंह तेवतिया, नगेंद्र सिंह, डॉ. राकेश खत्री, विश्वजीत चौधरी, इंद्रपाल, अशोक तोमर, देवेंद्र आर्य, डॉ. महक सिंह, महिपाल सिंह, नरेश प्रधान, प्रमोद तोमर, कंवर पाल सिंह, महावीर राणा, वीरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, तेजपाल सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह ढाका, सतीश सिंह आदि रहे।