{"_id":"5a551b5d4f1c1b216f8b4d5b","slug":"41515527005-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव व कीचड़ से ग्रामीण त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव व कीचड़ से ग्रामीण त्रस्त
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के पिचौकरा के एक मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण त्रस्त हैं। समस्या से आजिज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पिचौकरा गांव में बड़ौत-मेरठ मार्ग की तरफ से आने वाले रास्ते पर कई माह से जलभराव और कीचड़ की स्थिति है। आलम ये है कि सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्कूल में आने जाने वाले बच्चों को करना पड़ रहा है। समस्या के बाबत ग्रामीणों द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है। लेकिन, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। रास्ते पर व्याप्त गंदगी से ग्रामीण नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। तथा समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत खंड विकास अधिकारी बिनौली वीपी द्विवेदी का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।