{"_id":"5a1b16d94f1c1b97678be101","slug":"41511724761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग के अफसर हर माह मिलेंगे माननीय से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग के अफसर हर माह मिलेंगे माननीय से
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी जनता के हितों और विभाग की छवि को सुदृढ़ बनाने के लिए सांसद, विधायक, मंत्री और एमएलसी से माह में एक बार मुलाकात करेंगे और उन्हें विभाग की परेशानी अवगत कराएंगे और उनसे सुझाव प्राप्त करेंगे।
सहायक परिवहन आयुक्त प्रशासन डॉ. विक्रम सिंह ने प्रदेश के संभागीय और उप संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभाग की छवि के साथ-साथ अधिकारियों की छवि को सुदृढ़ बनाया जाएगा। माह में एक बार जिले के सांसद, मंत्री, विधायक और विधान परिषद सदस्य से मिलकर विभाग की समस्याएं अवगत कराएंगे। अफसर उनसे सुझाव भी प्राप्त करेंगे। ताकि माननीय के माध्यम से जनता को विभाग का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके। इस संबंध में माह के अंतिम सप्ताह के बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री कार्यालय में कार्रवाई की सूचना प्रेषित होगी। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि शासन से जो आदेश मिले हैं, उस पर कार्य किया जाएगा। सांसद, मंत्री और विधायकों से मिलकर समस्याएं बताएंगे और सुझाव प्राप्त करेंगे।