{"_id":"5a1864c14f1c1b72548bf2e0","slug":"41511548097-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में बिजली सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में बिजली सप्लाई बाधित
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति बाधित
बागपत। हरसिया लाइन खींचे जाने की वजह से जिला चिकित्सालय की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जनरेटर से बिजली आपूर्ति करनी पड़ी। उधर, बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है।
हरसिया बिजलीघर के लिए लाइन खींचे जाने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। शटडाउन लिया गया था, जिस वजह से आपूर्ति नहीं हो सकी। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, तापमान गिरने के बावजूद बुखार पैर पसारे हुए है। जिला अस्पताल में अभी भी सैकड़ों की संख्या में मरीज आ रहे है। पहले दो दर्जन लोगों की बुखार से जान गई। हजारों की संख्या में लोग बुखार से ग्रस्त हुए है। सर्दी होने के बाद भी बुखार पैर पसारे हुए है। अस्पताल में अभी भी बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है। रविवार को जिला अस्पताल में करीब 600 मरीज पहुंची। इनमें से बुखार के 150 मरीज मिले। इसी तरह प्राईवेट अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है। चिकित्सक उनकी उपचार कर रहे है। सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाह का कहना है कि बुखार के मरीजों में काफी कमी आई है। अब वायरल फीवर के मरीज अस्पताल में आ रहे है।