{"_id":"5a108ac44f1c1bb6678bc912","slug":"41511033540-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में सनबीम पब्लिक स्कूल की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में सनबीम पब्लिक स्कूल की टीम जीती
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सनबीम पब्लिक स्कूल, दोघट और सिल्वर वैली स्कूल, बामनौली के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सनबीम पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। वहीं स्कूल में अन्य गेम्स भी हुए।
कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सिल्वर वैली बामनौली और सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट की टीम ने सिल्वर वैली बामनौली की टीम को 55-19 अंक से हराया। प्राइमरी वर्ग में भी सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट की टीम ने सिल्वर वैली स्कूल बामनौली की टीम को 60-19 अंक के बड़े अंतर से हराया। इसके अलावा अन्य गेम्स में 200 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम रहा। जूनियर बालिका वर्ग खो-खो में सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट ए व बी की टीमों के बीच हुए मुकाबले में ए टीम विजयी रही। टीम में शैफाली, रितिका, सोनिया, रिया, ज्योति, निकेता शामिल रही। सौ मीटर दौड़ में मानसी, 200 मीटर दौड़ में तनु प्रथम रही। जबकि रस्सा कूद में ईशा पंवार, ऊंची कूद में छवि, लंबी कूद में प्रिया प्रथम रही। कबड्डी कोच धर्मेंद्र राठी रेफरी रहे। इस मौके पर प्रबंधक बांके पंवार, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, संदीप, योगेंद्र, फारूख, संजय आदि रहे।