फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   41 PM Kisan Samriddhi Kendras to go digital from January: DM

जनवरी से डिजिटल होंगे 41 पीएम किसान समृद्धि केंद्र: डीएम

Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
41 PM Kisan Samriddhi Kendras to go digital from January: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि जिले के 41 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना है और इन्हें जनवरी से ऑनलाइन कर किसानों को योजना का अधिक लाभ दिया जाए।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का कार्य करेगी। केंद्र सरकार पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को डिजिटल करने के लिए कार्य कर रही है। केंद्रों से ऋण वितरण से लेकर खाद-बीज बिक्री, खरीद-बिक्री, भंडारण, सदस्यता प्रबंधन और पीडीएस जैसी सुविधा किसानों व लोगों को मिलेगी। इससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। 41 समितियों को जनवरी से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर, हार्डवेयर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन और डेटा माइग्रेशन की तैयारी पूरी कर ली जाए। उन्होंने सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

चकबंदी व प्राधिकरण कार्यालय का डीएम ने निरीक्षण किया
डीएम अस्मिता लाल ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रख-रखाव, रिकॉर्ड रूम की स्थिति, साफ–सफाई, और कार्यालय रजिस्टरों की जांच करते हुए कर्मचारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। वहीं बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यालय में कोई भी मामला लंबित न रखा जाए और अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed