फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   39.53 lakh will improve street lighting in industrial area

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में 39.53 लाख से पथ प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी

Wed, 03 May 2023 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 03 May 2023 10:25 AM IST
सार

बागपत के औद्योगिक क्षेत्र के लिए उप्र राज्य विकास औद्योगिक प्राधिकरण ने धीरे-धीरे बजट जारी करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
39.53 lakh will improve street lighting in industrial area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागपत औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए उप्र राज्य विकास औद्योगिक प्राधिकरण ने धीरे-धीरे बजट जारी करना शुरू कर दिया है। जहां एक महीने पहले स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 39 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। वहीं पहले से लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए 39.53 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वहां सड़कें टूटी हैं तो पथ प्रकाश के लिए खंभों पर लाइट तक नहीं है। जितनी लाइटें लगी हुई है, उनमें से काफी खराब पड़ी है। इन समस्याओं को बागपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उठाया और इनका समाधान नहीं होने पर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की गई। जिसपर उप्र राज्य विकास औद्योगिक प्राधिकरण ने पथ प्रकाश के लिए लाइट लगाने को 39.49 लाख रुपये का बजट जारी किया था।

विज्ञापन

 

Trending Videos

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक अजात शत्रु के अनुसार अब पुरानी लाइटों को ठीक कराने के लिए 39 लाख 53 हजार रुपये का बजट दिया गया है। जिसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है और औद्योगिक क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से बेहतर की जाएगी।


सडक़ निर्माण का छह करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में दबा
उप्र राज्य विकास औद्योगिक प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए लोनिवि के अधिकारियों से छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कराया था। लेकिन उसकी फाइल अभी तक लोनिवि के कार्यालय में पड़ी हुई है और उप्र राज्य विकास औद्योगिक प्राधिकरण के अधिकारी चार महीने से उस फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इसको लेकर उद्यमियों में रोष व्याप्त है।


लाइटों की तरह अन्य समस्या दूर करने को बजट जारी हो
बागपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी शर्मा का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने पथ प्रकाश की समस्या को दूर करने के लिए कार्रवाई जरूर की। लेकिन अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए बजट जारी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़कों को ठीक करने के लिए बजट का प्रस्ताव तैयार हो चुका है, लेकिन उसकी फाइल लोनिवि कार्यालय में पड़ी हुई है। इसपर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed