बागपत। जिले में सोमवार को वन कर्मचारी व पुलिसकर्मी सहित 38 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1657 हो गई है। वहीं, 1216 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा 438 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। वहीं, विभाग के अधिकारियों ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वन विभाग का एक कर्मचारी, बागपत कोतवाली का एक पुलिसकर्मी, दिल्ली रोड बागपत पर एक, गाधी गांव में दो, मेहनवा गांव में एक, नगर के अर्जुनपुुरम में दो, अग्रवाल मंडी टटीरी में दो, खेड़ा हटाना में एक, मुगलपुरा मोहल्ले में दो, निबाली में एक संक्रमित मिला है। बड़ौत क्षेत्र के कंडेरा, बड़ावद, बिजरौली, जौनमाना, सिनौली के अतिरिक्त बड़ौत नगर में पांच समेत 11 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। मंगलवार को संक्रमितों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।