फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   38 centers set up in the district for UP Board examination, objections sought

Baghpat News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बनाए 38 केंद्र, आपत्ति मांगी

Sun, 30 Nov 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
38 centers set up in the district for UP Board examination, objections sought
- पहली बार राजकीय कॉलेजों की बढ़ाई गई संख्या, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या हुई कम
विज्ञापन

- केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए, चार दिसंबर तक दर्ज होगी आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए है और प्रधानाचार्य चार दिसंबर तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
परिषद की ओर से आठ राजकीय और 30 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, ब्राॅडबैंड कनेक्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली बार राजकीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाई गई और पिछली बार राजकीय विद्यालयों की संख्या तीन थी, लेकिन इस बार आठ कर दी गई है।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 35 से 30 कर दी गई है। डीआइओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया बोर्ड परीक्षा का अंतिम सूची जारी हो गई। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए है और यदि किसी कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो वह चार दिसंबर तक ऑनलाइन तक कर सकता है। शिकायतों का निस्तारण करने के बाद केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जीएस इंटर कॉलेज दोघट, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, देव नागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, एनएसएस इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, एजेएसडीजे जीआईसी अमीनगर सराय, जनता वैदिक इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगली बड़ी, श्रीयमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, इंटर कॉलेज सरूरपुर कलां खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी को बनाया गया है।
इसके अलावा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल तुगाना, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, एवीवी इंटर कॉलेज सिनौली नंगला, एसवीएम इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत, कन्या इंटर कॉलेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी, राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर, राजकीय इंटर कॉलेज दौझा, मॉडल इंटर कॉलेज मुकारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


- जिले में परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं 26,257 विद्यार्थी

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 26,257 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमेंं हाईस्कूल में 13,633 विद्यार्थी पंजीकृत है। इनमें से संस्थागत 7383,082 छात्र व 6250 छात्राएं है। इंटरमीडिएट में 12,264 विद्यार्थी पंजीकृत है। इनमें संस्थागत छात्र 7065 व छात्राएं 5559 परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed