फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   38 Bitodras burnt in Brahmin cloak and laliana

ब्राह्मण पुट्ठी और ललियाना में 38 बिटौड़े जले

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी Updated Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
38 Bitodras burnt in Brahmin cloak and laliana
ब्राह्मणपुट्ठी गांव में बिटोड़े से आग बुझाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्राह्मण पुट्ठी गांव में रहस्यमय ढंग से  आग लगने से करीब 30 बिटौड़े जल गए। इससे भगदड़ मच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ ललियाना गांव में बिजली की चिंगारी से आठ बिटौड़े जल गए हैं।
विज्ञापन


 ब्राह्मण पुट्ठी गांव में बाहरी ओर बिटौड़े रखे हैं। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे रहस्यमय ढंग से बिटौड़ों में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बढ़ती देखकर पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उस समय तक विद्याराम के चार बिटौड़े, बालकिशन और रमेश के दो-दो बिटौड़े जल गए। इसके अलावा राकेश, महेंद्र, श्योराम, लख्खीराम, बिरजू, रेणु, मनोज, धर्मवीर, वीरचंद के बिटौड़े जले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ितों ने कहा घटना की पुलिस कंट्रोल रूम पर अनेकों कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसी तरह दमकल विभाग का नंबर भी नहीं लगा। करीब दो घंटे बाद दमकल विभाग की टीम गांव में पहुंची। इससे पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया था। 

ग्रामीणों ने बताया आग बुझाते समय दमकल विभाग की टीम का बीच में ही पानी खत्म हो गया था। दूसरी गाड़ी ने वहां पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।  गांव में बिटौड़ों में आग लगने के कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। सैकड़ों लोग घर छोड़कर खेतों में आ गए। ग्राम प्रधान राज कुमार ने कहा आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डीएम से मिलकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग होगी।

चांदीनगर के ललियाना गांव में बिजली की चिंगारी से बिटौड़ों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया तब तक गांव के किरणे,  जगपाल, ईश्वर, चन्दर सिंह, सुरेंद्र के छह बिटौड़ों जल चुके थे।  इसी गांव के भुल्लन सिंह के दो बिटौड़ों में भी बुधवार दोपहर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। 


विद्युत लाइन टूटने से छह बीघा फसल जली 
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी राजीव यादव के खेत में ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार की रात में जर्जर विद्युत लाइन टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गन्ने की छह बीघा फसल जल चुकी थी। पिछले साल भी उनकी फसल में आग लग गई थी। 12 बीघा फसल जल गई थी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed