फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   379 children have never seen school

379 बच्चों ने कभी नहीं देखा स्कूल

Mon, 21 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत में सर्वशिक्षा अभियान के बावजूद अभी भी सबको शिक्षित करने का सरकार का दावा केवल फाइलों में कैद है। जिले के 379 बच्चेे कभी स्कूल ही नहीं गए हैं और 334 बच्चों ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है। हाउस होल्ड सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। कभी स्कूल न जाने और बीच में पढ़ाई छोड़ने में बागपत ब्लॉक सबसे ऊपर है। सबसे कम बच्चे छपरौली ब्लॉक में है।
विज्ञापन


सर्वे में स्कूल नहीं जाने वाले और बीच में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक है। बागपत ब्लॉक के बाद नगर क्षेत्र बड़ौत, खेकड़ा ब्लॉक, बड़ौत ब्लॉक, पिलाना ब्लॉक, बिनौली तथा सबसे कम बच्चे छपरौली ब्लॉक में हैं।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक 400 बच्चे छह से दस वर्ष आयु वर्ग तथा 313 बच्चे 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के हैं। कभी स्कूल न जाने वाले बच्चों में 212 बालक व 177 बालिका तथा बीच में पढ़ाई छोड़ने वालों में 153 बालक व 171 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल न जाने वाले में जहां बालक-बालिकाओं से अधिक है, वहीं स्कूल छोड़ने वालों में बालकों के सापेक्ष बालिकाओं की संख्या अधिक है। बीएसए डॉक्टर एमपी सिंह ने कहा कि कुछ बच्चे अपने माता-पिता के साथ भट्ठों पर रहते हैं, जिसके कारण स्कूल तक नही पहुंच पाते हैं।


इसी के चलते कुछ बच्चों की बीच में पढ़ाई छूट जाती है। इसके अलावा अन्य कारण भी हो सकते है। सर्वे के उपरांत सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed