{"_id":"655b52bfa527b39168029544","slug":"365-patients-examined-in-eye-camp-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7331-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेत्र शिविर में 365 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेत्र शिविर में 365 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
दोघट। कस्बा टीकरी में चौपाल पर नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें खेकड़ा के अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम ने 365 मरीजों की आंखों की जांच कर दवाएं दीं। शिविर में 26 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया गया और 70 मरीजों को चश्मे का वितरण किया गया। शिविर में डॉ़ सुमित कुमार, डॉ़ आसिफ, सोमपाल, किट्टू रानी, सचिन तोमर, सौरभ राठी, जितेंद्र राठी, प्रदीप मौजूद रहे।
-- --
पीएचसी में चिकित्सक नहीं मिलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा पर मिलाना, बोपुरा, फौलादनगर, गढ़ी कांगरान गांव से मरीज दवा लेने के लिए आते हैं। सोमवार को अस्पताल पहुंचे कविता, अमन, पूजा, नीलम, सुनीता, प्रिय, तन्नू, अनुज, पूर्ण, फेरू, मोहन, मुकेश निवासी भड़ल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। अस्पताल में कर्मी ही दवाई दे रहे थे। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीएचसी पर नियमित चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने बताया कि पीएचसी पर नियमित चिकित्सक की व्यवस्था है। पीएचसी पर तैनात चिकित्सक की रविवार रात में इमरजेंसी ड्यूटी थी। सोमवार को चिकित्सक की छुट्टी के कारण वह पीएचसी नहीं पहुंचे।