फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   35 Absent the notices sector

अनुपस्थित 35 सेक्टर अधिकारियों को नोटिस

Sat, 07 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
35 Absent the notices sector
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
बागपत। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में शामिल नहीं होने वाले सेक्टर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई है। जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धाराओं के अंतर्गंत कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

 

इनमें सीएमओ कार्यालय से डॉ. अमित कुमार सक्सेना, रामकुमार सिंह, सीएम मीना, चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार, अवर अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग नरेंद्र कुमार, कंवरपाल भारती, डॉ रोहित सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, रीतेश कुमार अपर सांख्यिकी अधिकारी अर्थ संख्या प्रभाग, संजीव कुमार अवर अभियंता जल नगर पालिका परिषद बड़ौत, मदनपाल सिंह अवर अभियंता सिविल नगर पालिका परिषद बड़ौत, जगवीर सिंह उद्यान निरीक्षक उद्यान विभाग बागपत,  अजय कुमार अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड बागपत, धर्मवीर सिंह मत्स्य विकास अधिकारी मत्सय पालन विभाग बागपत शामिल हैं। इनके अलावा डॉ अवनीश पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत, प्रेमचंद, खंड विकास अधिकारी बड़ौत, डॉ. सत्येंद्र पाल सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत, पीपी कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, राजेश कुमार, डॉ. शशि भूषण, योगेश कुमार अग्रवाल, डॉ. गौरव जैन पशु चिकित्सा अधिकारी, लालजी वर्मा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अक्षय बालियान,  डॉ. अनिल कुमार यादव, मुरलीधर, डॉ. भगवती शरण शर्मा, अमित कुमार,  हरिगोविंद सिंह चौहान, संसार सिंह रघुवंशी,  कुलदीप कुमार, मनु प्रताप सिंह को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


चार लाख महिलाएं बदलेंगी समीकरण
बागपत। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर महिलाओं की संख्या भी काफी है। यहां 396555 महिलाएं है। सबसे ज्यादा छपरौली सीट पर कुल मतदाताओं का 44 प्रतिशत महिलाएं हैं। ऐसे में वे किसी भी दल का समीकरण बनाने बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में गड़बड़ी करने वालों का चिन्हीकरण शुरू
बड़ौत। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को भी चुनाव आचार-संहिता का पालन करते हुए नगर में विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर उतरवाए। साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। आचार संहिता लगते ही पुलिस ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन शुरू कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांवों और नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व वॉल पेटिँग आदि को हटाने का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। 



कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें बनाकर गांव-गांव में ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। 
ऐसे लोगों पर खास नजर रखी जाएगी, जो पिछले चुनावों में गड़बड़ी करने के आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed