{"_id":"66ca559f8ed4f5295000aee4","slug":"3181-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-more-boys-are-backing-out-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-117178-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 3181 अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन छोड़ी परीक्षा, लड़के ज्यादा हट रहे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 3181 अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन छोड़ी परीक्षा, लड़के ज्यादा हट रहे पीछे
Sun, 25 Aug 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी 3181 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा छोड़ने वालों में लड़कियों के मुकाबले लड़के ज्यादा हैं। वहीं केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। केंद्रों और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की गई।
पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में पंजीकृत 4776 अभ्यर्थियों में से 3154 ने परीक्षा दी और 1622 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में 4776 अभ्यर्थियों में से 3217 ने परीक्षा दी और 1559 ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को दोनों पाली में 2122 पुरुष अभ्यर्थी और 1059 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रही। इनमें सुबह की पाली में 1075 पुरुष अभ्यर्थी व 547 महिला अभ्यर्थी और शाम की पाली में 1047 पुरुष अभ्यर्थी व 512 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर ही अभ्यर्थियों की घड़ी, कड़ा, अंगुठी, बैग व मोबाइल फोन रखवाए गए। सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
-- -
कोर्ट रोड पर बैरियर लगाए, पुलिस भी तैनात रही
कोर्ट रोड पर कोतवाली के सामने राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसलिए ही शनिवार को भी कोर्ट रोड को बेरियर लगाकर बंद किया गया, जिससे शहर के लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कोई बैरियर नहीं हटाए, इसलिए वहां पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए थे।