{"_id":"5cdc6885bdec2207680eb5d6","slug":"31557948549-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी ताईक्वांडों खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी ताईक्वांडों खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्यादवाद जैन एकेडमी विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश व जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर शिक्षकों ने मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ त्रिलोक तीर्थ धाम के मैनेजर त्रिलोक जैन और बागपत ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने संयुक्त रूप में फीता काटकर किया। समारोह में पूर्व में हुई प्रदेश एवं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र, छात्रा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र पंवार, पवन जैन, प्रदीप त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, सरताज अली, जय कुमार कौशिक, नितिन त्यागी, राखी शर्मा, राधा शर्मा आदि रहे।