फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अभिनंदन की वापसी पर खट्ठा प्रहलादपुर में निकाली हर्ष रैली

अभिनंदन की वापसी पर खट्ठा प्रहलादपुर में निकाली हर्ष रैली

Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन की वापसी पर खट्ठा प्रहलादपुर में निकाली हर्ष रैली
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव में विंग कमांडर अभिनंदन सिंह के वतन वापसी पर रैली निकाली, उनके सकुशल होने पर खुशी का इजहार किया। रणवीर चौधरी के आवास पर भूतपूर्व सैनिक एवं ग्रामीण एकत्र हुए। वायुसेना से सेवानिवृत्त धीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कायरता, नापाक हरकत व दुर्व्यवहार से जनता में जबरदस्त गुस्सा है। सेवानिवृत्त तहसीलदार भोपाल सिंह ने कहा कि एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को यह एक छोटा सा ट्रेलर दिखाया है अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों और आतंकवाद को खत्म करने से बाज नहीं आता तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। इस अवसर पर कैप्टन कमल सिंह, डॉ. गजराज सिंह, धर्मपाल शर्मा, जनक सिंह, जगदेव सिंह, भोपाल सिंह, राजकुमार, कुंवरपाल, चौधरी तिलकराम, लवकुश दाहिमा, मोहित, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव, रणवीर चौधरी, बृजेश चौधरी, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, धीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बागपत। राजपूत विकास समिति की बैठक सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में हुई, इसमें पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र अनुराग ने देशभक्ति के गीत सुनाकर भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और होली मिलन करने का प्रस्ताव पास किया। इसमें समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी, मास्टर विजयपाल सिंह, राकेश कुमार, मनोज कुमार आर्य, मेघराज, अजय सोम, आनंद, क्यामपुर, प्रिंस ठाकुर, सुनील कुमार, संजय, धीरज, राजेश, सुबोध, शशांक, सत्यपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed