{"_id":"5c6efe02bdec222c57234121","slug":"31550777858-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल बंद होने पर बसी के ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल बंद होने पर बसी के ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बसी गांव में तौल न चलने के विरोध में किसानों ने बागपत शुगर मिल में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मिल अधिकारियों पर गन्ना उठान नहीं करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी तौल शुरू नहीं कराई तो आंदोलन होगा।
बृहस्पतिवार को बसी गांव के ग्रामीण बागपत शुगर मिल पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया। बताया कि गांव में बागपत चीनी मिल क्रय केंद्र का सेंटर लगा हुआ है। कभी-कभी गन्ना तौल होती है। तौल नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इससे किसान परेशान हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गन्ने का उठान नहीं होने के कारण खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। इ कारण गेहूं की बुआई से पिछड़ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसमें राजेश, ओमबीर, बिट्टू, संजीव, प्रवेश, राजू, दीपक, देवेंद्र, राज कुमार, विपिन, सोनू आदि रहे।