{"_id":"5c6efc76bdec22094a2c8ae1","slug":"31550777462-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की परीक्षा में 262 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर की परीक्षा में 262 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रथम और द्वितीय पाली में शस्य विज्ञान, कंप्यूटर और नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 262 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट शास्य विज्ञान और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। शास्त्र विज्ञान में 22 पंजीकृत छात्रों में से 20 उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर में 95 परीक्षार्थियों में से 93 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का नागरिक शास्त्र का एग्जाम हुआ। इसमें 4660 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और उपस्थित 4402 और 258 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की सघन चेकिंग से सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सघन सचल दल, पर्यवेक्षक ने भी चेकिंग की।
योग क्रियात्मक परीक्षा शुरू
बागपत। तेजस एकेडमी के प्रबंधक विपिन कुमार तोमर ने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की योग की क्रियात्मक परीक्षा के लिए संस्थान को केंद्र बनाया है। संस्थान में परीक्षा शुरू हो गई है। इसके लिए संगीता रानी को परीक्षक बनाया है।े
विज्ञापन
योग क्रियात्मक परीक्षा शुरू
बागपत। तेजस एकेडमी के प्रबंधक विपिन कुमार तोमर ने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की योग की क्रियात्मक परीक्षा के लिए संस्थान को केंद्र बनाया है। संस्थान में परीक्षा शुरू हो गई है। इसके लिए संगीता रानी को परीक्षक बनाया है।े
विज्ञापन