फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत और खेकड़ा में पांच स्पेयर पाटर्स की दुकानों में छापा

बागपत और खेकड़ा में पांच स्पेयर पाटर्स की दुकानों में छापा

Fri, 15 Feb 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत और खेकड़ा में पांच स्पेयर पाटर्स की दुकानों में छापा
बागपत।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी कंपनी की टीम ने बागपत और खेकड़ा में रालोद नेता की दुकान सहित पांच कार स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर छापे लगाकर कंपनी के नाम से बेचा जा रहा नकली सामान बरामद किया। कंपनी के अधिकारियों ने दुकान मालिकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इस छापे से स्पेयर पार्ट्स दुकानदारों में हड़कंप मचा।
बागपत में बड़ौत रोड पर स्थित रालोद नेता अमित जैन की वर्धमान कार स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर मारुति सुजुकी कंपनी दिल्ली के ऑपरेशन मैनेजर दीपक यादव ने टीम के साथ छापा लगाया। दुकान पर कंपनी के नाम से बेचा जा रहा नकली सामान पकड़ा गया। मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्हें शिकायत मिली की कि दुकान पर कंपनी के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने टीम भेजकर सर्वे कराया। जांचकर्ता सुभाष शर्मा व हितेंद्र शर्मा ने सामान की जांच की तो नकली मिला। दुकान से दो कल्च प्लेट सेट, डिस ब्रेक, ईको कार का सस्पेंशन बरामद हुआ। इसकी कीमत 30 हजार रुपये है। उन्होंने दुकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रालोद नेता अमित जैन का दावा है कि उनके यहां से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ खेकड़ा में पाठशाला पर मारुति सुजुकी कंपनी के एरिया मैनेजर मुजीद खान, ऑपरेशन मैनेजर अनसार खान, जांचकर्ता सतीश चंद और धर्मेंद्र सिंह ने अनवार मोटर वर्कशॉप, किशन मोटर वर्कशॉप एवं सर्विस स्टेशन, अमन स्पेयर पार्ट्स, जय बाबा मोबी ऑयल सेंटर पर छापा लगाया। चारों दुकानों से कंपनी के नाम से बेचा जा रहा कल्च प्लेट, एयर फिल्टर, एयर फिल्टर एलीमेंट, एयर क्लीनर, डिश कल्च, टाई रोड स्टेयरिंग आदि नकली सामान मिला। बरामद सामान की कीमत एक लाख रुपये के लगभग है। एरियर मैनेजर मुजीद खान ने बताया कि मार्केट में मारुति सुजुकी कंपनी के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री कम हो गई । कंपनी ने टीम भेजकर सर्वे कराया तो पता चला कि दुकानों पर कंपनी के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने अनवार मलिक, सुनील कुमार, सलीम, विनोद निवासी खेकड़ा के खिलाफ तहरीर दी। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का लॉक तोड़कर निकालकर ले गए नकली सामान
बागपत। आपरेशन मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि बागपत में बड़ौत रोड पर रालोद नेता अमित जैन की स्पेयर पार्ट्स की दुकान से मारुति सुजुकी कंपनी की टीम को लाखों रुपये का नकली सामान बरामद हुआ था। टीम ने सामान को कार में रख लिया। दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदार टीम को बातों में उलझाकर अलग ले गए और वहां मौजूद अन्य लोगों ने कार का लॉक तोड़कर नकली सामान निकाल लिया। जिस कारण उन्हें थोड़ा ही सामान मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed