फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद नेता की आंखों से दो लोग देख सकेंगे दुनिया

रालोद नेता की आंखों से दो लोग देख सकेंगे दुनिया

Wed, 30 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
रालोद नेता की आंखों से दो लोग देख सकेंगे दुनिया
खेकड़ा (बागपत)। रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी बलधारी सिंह (88) का मंगलवार की सुबह सवेरे निधन हो गया। डॉ. संदीप मित्तल ने बताया कि मरणोपरांत चौधरी बलधारी की दान दी गई आंखें दो अंधेरी जिंदगी को रोशन करेंगी
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी प्रबुद्ध समाजसेवी और रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी बलधारी सिंह (88) का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार की सुबह सवेरे निधन हो गया। उनके पुत्र ब्रहम पाल सिंह सभासद ने बताया कि पिताजी की अंतिम इच्छा नेत्रदान करने की थी। उन्होंने करीब चार वर्ष पूर्व खेकड़ा नगर में रेलवे रोड स्थित निधि क्लीनिक पर ईशपुत्र एवं अरिदमन जैन संस्था के नेत्र शिविर में मरणोपरांत नेत्र दान संकल्प फार्म भरा था। पिता की इच्छा के अनुपालन में उन्होंने संस्था को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मेरठ आई बैंक सोसायटी की टीम के चिकित्सक डॉ. संदीप मित्तल, डॉ. अलका के नेतृत्व में डॉ. रोहित व डॉ. शाकिब खेकड़ा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनके नेत्रों को संरक्षित कर लिया। डॉ. संदीप मित्तल ने बताया कि मरणोपरांत दान दी गई आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगी। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों में पुत्र ब्रहमपाल सिह सभासद, कृष्णपाल सिंह, कंवर पाल और किरण पाल सिंह परिवार के साथ मौजूद रहे। वे अपने बाद भरापूरा परिवार छोड़कर गए। परिवार में चार पुत्र, 9 पौत्र, 6 पौत्री, एक प्रपौत्र व एक प्रपौत्री शामिल है। नेत्र दान के बाद मृतक के शव का गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। उनकी अंतिम यात्रा में चौधरी सुखबीर सिंह गठीना, मांगे राम यादव चेयरमैन, गजे सिंह दहामा, हरेंद्र सिंह चेयरमैन, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, धर्मसिंह एसडीओ, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, बलजोर सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र धामा, मास्टर बीर सैन तोमर, भोपाल सिंह, राजू पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed