{"_id":"5c4f5e74bdec22738f51f13c","slug":"31548705396-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के दिन पौधा लगाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन के दिन पौधा लगाने का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें जन्म दिन पर कम से कम एक पौधरोपण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज मनुष्य स्वार्थी हो चला है, अपने स्वार्थ के चलते वह अंधाधुंध पेड़ों का कटान कर रहा है। इससे पर्यावरण संकट खड़ा हो गया है। यदि अभी भी नहीं लोग चेते तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बच्चों को अलग-अलग प्रजाति के पेड़ों से जीवन में होने वाले फायदों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डायरेक्टर ने बच्चों को सागौन, अशोका, अलस्तोनिया, जामुन, अमरूद, आम, नीम, शीशम आदि पौधे बांटे और छात्र छात्राओं से जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया। संचालन रणपाल ने किया। इसमेें वीरेंद्र राणा, योगेश राणा, मोनिका, दीपिका, आरती, दिव्या, पूजा आदि रहे।