{"_id":"5c11656bbdec22419d12c674","slug":"31544643947-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाकर किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाकर किया श्रमदान
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार मेें सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केयर टेकर विजयपाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि अपने स्कूल और कॉलेज की तरह गांवों की सड़कों को भी साफ सुथरा रखे। घरों व दुकानों से गंदगी निकालकर सड़कों पर ना डाले। हवलदार रविंद कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना है और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। गंदगी कई बीमारी का कारण बनती है। इसमें सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायाब सूबेदार गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरूजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राज कुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह आदि रहे।