फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरक्षण के लिए संसद घेरेगी निषाद पार्टी

आरक्षण के लिए संसद घेरेगी निषाद पार्टी

Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण के लिए संसद घेरेगी निषाद पार्टी
दोघट (बागपत)। आदमपुर गांव में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल (निषाद पार्टी) के तत्वाधान में स्वर्गीय सांसद कश्यप जयपाल बाबूजी की 29वीं पुण्यतिथि मनाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि नेताजी ने अनेक आंदोलन कर कश्यप समाज को एकत्र करने का काम किया। उनका जो सपना अधूरा रह गया है, वह निषाद पार्टी पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कश्यप, धीवर, प्रजापति सहित 17 जातियों के आरक्षण को लेकर अनेक आंदोलन किए, लेकिन किसी भी सरकार में समाज को आरक्षण नहीं दिया। यदि आरक्षण लागू नहीं किया तो जल्दी ही पार्टी जन आंदोलन कर संसद को घेरने का काम करेगी। 13 नवंबर को पार्टी ने सभी सांसद, विधायकों को ज्ञापन देकर आरक्षण की मांग की, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने कोई भी घोषणा नहीं की। जल्दी ही गांव-गांव जाकर पार्टी समाज को जोड़ेगी और संसद घेरने का काम किया जाएगा। प्रदेश सचिव राजेश तुरैह ने कहा कि देश की सेना में महार रेजीमेंट होने के बाद भी कश्यप समाज की भर्ती नहीं हो रही। इसमें जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शकील खां, मनोज वाल्मीकि, सत्यपाल आर्य, दीपक जाटव, अशोक कश्यप, रामकुमार, पारुल, डॉ. राजेंद्र, रमेश, प्रताप, संजय, अनीता, नरेंद्र, अरविंद, संजीव, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed