{"_id":"5bafd2ec867a557f66620957","slug":"31538249452-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दुकानदारों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दुकानदारों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
प्रदेश सरकार द्वारा पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर में छापा मारा। इस दौरान 10 दुकानदारों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में पॉलीथिन इस्तेमाल करने व बेचने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को नायब तहसीलदार धर्मेंद्र और सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के संयुक्त नेतृत्व मेें गठित टीम ने पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी की। इससे दुकानदारों ने हड़कंप मच गया। हालांकि कई जगहों पर दुकानदारों ने हंगामा कर कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को सख्ती से वहां से भगाया। टीम ने कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी सहित बावली रोड पर छापेमारी कर 10 दुकानदारों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र ने कहा भविष्य में छापे का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान कामेंद्र सिंह, जेई निर्ताण, सुनील भारद्वाज, लोकेश, दिनेश, ब्रजमोहन आदि रहे।