{"_id":"5b82ffe142c792466b461d3b","slug":"31535311841-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता वैदिक कॉलेज में 29 को किया जाएगा मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता वैदिक कॉलेज में 29 को किया जाएगा मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक कॉलेज मेें रविवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमेें 29 अगस्त को कॉलेज के वातानुकूलित कुश्ती स्टेडियम मेें होने वाले खेल समारोह को सफल बनाने पर मंथन किया। साथ ही मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने की। संचालन प्राचार्य डॉ. मौजपाल ने किया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने कहा कि कॉलेज ने हमेशा ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने का काम किया है। समय-समय पर मेधावियों को कॉलेज मेें आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाता है। 29 अगस्त को भी कॉलेज के वातानुकूलित कुश्ती स्टेडियम मेें खेल सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमेें मेधावी खिलाड़ियों को बतौर मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सम्मानित करेंगे। प्राचार्य डॉ. मौज पाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। सोमवार को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टेडियम मेें ही प्रबंध समिति की बैठक होगी।