{"_id":"5b12f3184f1c1b644d8b460a","slug":"31527968536-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के साथ बैठक किए बिना ही चले गए कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के साथ बैठक किए बिना ही चले गए कैबिनेट मंत्री
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक निर्धारित थी, लेकिन वह बिना अफसरों से वार्ता किए बड़ौत कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। अफसर मंत्री का इंतजार देखते रह गए।
शनिवार को गेस्ट हाउस में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के साथ अधिकारियों की बैठक निर्धारित थी। सुबह पौने दस बजे कैबिनेट मंत्री शहर के राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं से वह सीधे बड़ौत में निर्धारित खेल स्टेडियम का लोकार्पण करने के लिए रवाना हो गए। अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता गेस्ट हाउस में उनका इंतजार देखते रह गए। जब गाड़ी गेस्ट हाउस के सामने पहुंची तो सभी स्वागत के लिए खड़े हो गए, लेकिन उन्हें इसका अवसर नहीं मिला। उसके बाद अधिकारी भी बड़ौत के लिए चल दिए। इसमें ठाकुर प्रदीप सिंह, टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, बाबूराम, सतीश त्यागी, वीरेंद्र प्रधान, विजय सिंह फौजी, इंद्रपाल, शिवकुमार, अमित मानव, रामनिवास डायरेक्टर, अनिल चौहान, कृष्ण त्यागी, सहदेव सिंह, बिजेंद्र सभासद, सुशील मौजूद रहे।