{"_id":"5b0c59c44f1c1bf76e8b5108","slug":"31527536068-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली के अर्जुन तोमर नेवी में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली के अर्जुन तोमर नेवी में बने लेफ्टिनेंट
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव निवासी अर्जुन तोमर नेवी में लेफ्टिनेंट बन गया है। इस उपलब्धि पर गांव में परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।
सिरसली गांव निवासी इंद्रवीर सिंह दिल्ली फायर सर्विस में सीनियर फायरमैन के पद पर कार्यरत है। इंद्रवीर सिंह के इकलौते पुत्र अर्जुन तोमर ने हाई स्कूल दिल्ली के सलवान पब्लिक स्कूल से 84 फीसदी और इंटर भी इसी स्कूल से 88 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2014 में एनडीए की परीक्षा पास कर सेना में अफसर बनने की तरफ कदम बढ़ाए। प्रारंभिक ट्रेनिंग पुणे में ली। इसके बाद केरल प्रांत के केझीमाल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। 26 मई को अर्जुन तोमर का प्रशिक्षण पूरा होने पर पासिंग आउट परेड हुई और उन्हें नेवी के कोच्ची स्थित यूनिट में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। पासिंग आउट परेड में अर्जुन के पिता इंद्रवीर और माता कुसुमलता भी हौसला अफजाई करने पहुंचे। अर्जुन के लेफ्टिनेंट बनने पर उसके पैतृक गांव सिरसली में परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष जताया। हर्ष व्यक्त करने वाले ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, बाला देवी, जितेंद्र, सतेंद्र, प्रदीप, रणबीर सिंह, धीरज पाल, धर्मबीर सिंह, संदीप, जयवीर, चंद्रवीर, संजय आदि रहे।