{"_id":"5b0322014f1c1b195e8b60eb","slug":"31526931969-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतनगर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतनगर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Tue, 22 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पवित्रम संस्था ने दत्तनगर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर गांव के लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। जागरूक किया गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलता है। इससे परिवार के लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि गांवों की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में गंदगी से अटी हैं। इससे गांव में मच्छर लोगों को बीमार कर रहे हैं। इसके प्रति सभी को सजग रहना होगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पिलाना गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें पवन गिरि, प्रदीप कुमार, सेवराम गिरि, उमेश गिरि, मोहित, वेद पाल भाटी, गौतम, बंटी, राहुल कुमार, हरिओम, सचिन, अन्नू, गौरव आदि रहे।
30 दिवसीय योग शिविर हुआ शुरू
अग्रवाल मंडी टटीरी। योग ट्रस्ट दिल्ली के माध्यम से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक माह के लिए योग शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षक राम सिंह वर्मा ने साधकों को योग की महिमा के बारे में बताया। योग करने से निरोगी जीवन जीने की पद्धति के बारे में जानकारी दी। शिविर में प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा ने भी साधकों को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।