Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man Arrested Near White House With Guns, Said Voices Told Him to Kill Trump

व्हाइट हाउस के पास हथियार के साथ पकड़ा गया शख्स: कहा- दिमाग में 'ट्रंप को मारने' की आवाज, जांच में क्या मिला?

Sat, 07 Nov 2026 07:22 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Nov 2026 07:22 AM IST
सार

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जांच में उसकी कार चोरी की निकली और उसमें हथियार व कारतूस भी मिले। आरोपी वेनेजुएला का नागरिक है। फिलहाल वह अमेरिकी मार्शल सर्विस की हिरासत में है।

विज्ञापन
Man Arrested Near White House With Guns, Said Voices Told Him to Kill Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं, जो उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

विज्ञापन


एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी गुरुवार रात हुई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक खड़ी कार में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए एक व्यक्ति को देखा। इसके बाद अधिकारी उसके पास पहुंचे और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


ट्रंप की हत्या के लिए वॉशिंगटन आने की कही बात
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के बयान के मुताबिक, आरोपी की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई है। उसने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में कुछ आवाजें आ रही थीं। ये आवाजें उसे देश की राजधानी आने और रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि आरोपी जिस कार में बैठा था, उसके चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी। इसके बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें तीन अलग-अलग तरह की बंदूकें और दर्जनों कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेजुएला का नागरिक है आरोपी
गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, आरोपी वेनेजुएला का प्रवासी है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। वह मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह अमेरिकी मार्शल सर्विस की हिरासत में है। अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि सीक्रेट सर्विस के सतर्क अधिकारियों की वजह से तीन हथियारों के साथ मौजूद इस व्यक्ति को व्हाइट हाउस के पास ही पकड़ लिया गया। इससे पहले कि वह किसी को नुकसान पहुंचाता, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


ट्रंप को धमकी देने के मामलों में बढ़ी सतर्कता
डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से उनके और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी देने वाले कई लोगों को सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार कर चुकी हैं। यह मामला भी इसी तरह की घटनाओं की कड़ी में सामने आया है। व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई अलग टिप्पणी नहीं की है। उसने सवालों के जवाब के लिए गृह सुरक्षा विभाग और सीक्रेट सर्विस से संपर्क करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed