{"_id":"5afb3afa4f1c1bd4408b58bf","slug":"31526414074-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत की धुनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत की धुनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा स्थित ज्ञान सागर गुरुकुल परिसर में चल रहे आठ दिवसीय सुव्रतोनाथ महामंडल विधान के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य चढ़ाए। इस दौरान संगीत की धुनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया।
विधानाचार्य ब्रहमचारी संतोष जैन के निर्देशन में प्रात: शांतिधारा, नित्य नियम पूजन और भगवान के अभिषेक के उपरांत विधान की क्रिया शुरू हुई। इस दौरान दीप कुमार जिनालय, उदरी कुमार, सनथ कुमार, विद्युत कुमार, दीपक कुमार, अवनि, वायु, मद्य लोक, सुदर्शन मेरु, जम्बू दीप, जम्बू शालमक सहित 15 पूजा हुईं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ 236 अर्घ्य चढ़ाए। विधान में कलाकारों ने भगवान की भक्ति के भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। इसमें गौतम चंद जैन, श्रवण जैन, राकेश जैन, आनंद जैन, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, मुकेश जैन, पूनम जैन, संकल्प जैन, विकास जैन, लता जैन, विशाल जैन, उज्ज्वल जैन, रतन देवी जैन, अशोक जैन, योगेंद्र जैन, राजकुमार जैन आदि रहे।