{"_id":"5af9e8934f1c1be9408b5532","slug":"31526327443-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रालोद कार्यकर्ता ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही दिल्ली रोड पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
सोमवार को हुई रालोद की बैठक में वक्ताओं ने कहा क्षेत्र में गन्ना खड़ा होने के बाद भी मलकपुर गन्ना मिल प्रशासन के मिल बंद करने के निर्णय से साबित हो गया कि वर्तमान भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है और पूंजीपतियों की हितैषी हैं । उन्होंने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री और बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र की मिल के बंद होने की जानकारी तक नहीं है और मिल के बंद होने के बाद गन्ना किसानों के प्रति उनकी टिप्पणी किसानों के दिल को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा सरकार पूंजीपति वर्ग के हाथों बिक कर किसान समुदाय को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला जलाया। इसमें पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, राम कुमार चेयरमैन ,गौरव तोमर ,अभिलाष तोमर ,बॉबी बावली, प्रशांत तोमर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष , विकास मलिक ,विनीत खोखर , प्रशांत बामनौली ,रोहित तोमर, शेखर तोमर ,मनदीप कश्यप ,शुभ जैन बलवान मलकपुर, प्रतीक, सूरज ,अक्षय कुमार , हरबीर शर्मा ,मनोज मलिक आदि रहे।