{"_id":"5aeb62584f1c1b85028b7f57","slug":"31525375576-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की बस में सीट 54 और बच्चे बैठाए थे 84","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की बस में सीट 54 और बच्चे बैठाए थे 84
Updated Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के चार स्कूलों में पहुंचकर वाहनों के फिटनेस की जांच की। आठ वाहनों के चालान किए और दो को सीज किया। किस्तु ज्योति कान्वेंट के वाहन ने तो अनुबंधित और न ही स्कूल के निजी मिले। सात दिन का अल्टीमेटम दिया। वहीं चेतावनी दी नियम विरुद्ध छात्र-छात्राओं को लाना-ले जाना किया तो कार्रवाई होगी। क्रिस्तु ज्योति स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस में सीट 54 थी, लेकिन बच्चे 84 बैठे थे।
स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। नियम विरुद्ध चलने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने तहसील स्तर पर टीम का गठन किया। एडीएम, सीओ और एआरटीओ को इसकी जिम्मेदारी दी। बृहस्पतिवार को एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एआरटीओ आरपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने स्कूलों में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल की कोई भी बस या अन्य वाहन अनुबंधित नहीं मिला और न ही यह वाहन स्कूल के निजी है। स्कूल में प्राइवेट वाहन बगैर अनुबंधित चलवाए जा रहे हैं। वाहनों को अनुबंधित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने बताया कि इसी स्कूल की एक बस का चालान किया है, इसमें सीट 54 थी और इसमें 84 छात्र-छात्राओं को ले जाया जा रहा था। इसके फिटनेस और परमिट से संबंधित आठ वाहनों के चालान किए। दो ऐसे वाहन सीज किए, जिसके पास दस्तावेज नहीं थे। एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने स्कूल संचालकों को निर्देशित किया नियमों से वाहनों का संचालन कराएं। इसमें सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली दिनेश कुमार मौजूद रहे।