फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऋण के लिए भटक रहा पूर्व सैनिक

ऋण के लिए भटक रहा पूर्व सैनिक

Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ऋण के लिए भटक रहा पूर्व सैनिक
ऋण के लिए भटक रहा पूर्व सैनिक
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव का निवासी पूर्व सैनिक पिछले छह माह से किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण के लिए भटक रहा है, लेकिन उसे ऋण नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि कई बार बैंक कर्मचारी अभद्रता भी चुके हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने जल्द मांग पूरी न होने पर डीएम मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

जौनमाना निवासी पूर्व सैनिक फिलहाल कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में एसएसओ के पद पर कार्यरत है। पीड़ित ओमवीर ने बताया कि उसने गत वर्ष अक्टूबर माह में किसान क्रेडिट कार्ड से एक यूनियन बैंक में ऋण के लिए आवेदन किया, छह माह से उसे ऋण नहीं दिया जा रहा है। जबकि अन्य लोगों को ऋण दिया जा चुका है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। उसने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ऋण न मिला तो जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। उधर, यूनियन बैंक के प्रबंधक जितेंद्र ने कहा उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed